फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विनयपुर से नाबालिग छात्रा सोने के आभूषण और नगदी लेकर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम विनयपुर से नाबालिग छात्रा सोने के आभूषण और नकदी लेकर लापता
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा एक लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के आभूषण और 10 हजार रुपये की नकदी लेकर लापता हो गई। परिजनों ने मेरठ के एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री गांव के एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। वह सोमवार दोपहर में घर में रखे 10 हजार रुपये और एक लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के आभूषण लेकर चली गई। उसके पिता का आरोप है कि मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के ग्राम घनौटा का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। उसने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पुत्री को बरामद कराने की मांग की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि पुलिस छात्रा और उसके अपहरण के आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। छात्रा को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें