फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल निकासी की मांग को किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत भड़ल मार्ग पर जलनिकासी न होने के कारण जलभराव हो गया है। इससे वहां से निकलना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रविवार को ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग को प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा मार्ग निर्माण के दौरान सड़क के किनारे पर नाले का निर्माण कराया। जल निकासी न होने के कारण मार्ग पर जलभराव रहता है। जलभराव होने से सड़क टूट गई है और गड्ढे होने के कारण मार्ग से सफर करने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं। कई बार नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। रविवार को भड़ल के ग्रामीणों ने जलनिकासी की मांग को प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें संदीप, ओमपाल, बिट्टू, मुकेश, जितेंद्र, राजीव, बहादुर, सुरेश फौजी, अंकित राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें