फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए ग्रामीण ने 20 दिन बाद दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बिनौली गांव में करीब 20 दिन पहले ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से घायल हुए ग्रामीण ने मेरठ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
विज्ञापन

बड़ौत मेरठ मार्ग पर बिनौली गांव में 19 दिसंबर को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बिनौली निवासी राजपाल उम्र 55 वर्ष पुत्र फेरू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आरोपी चालक का चालान किया था। परिजन घायल ग्रामीण का मेरठ के एसडीएस अस्पताल में इलाज करा रहे थे। रविवार को शाम के समय राजपाल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद किसान के परिवार में कोहराम मचा है । संवाद
हादसे में मां बेटा घायल
बालैनी। सोमवार को शाम के समय क्षेत्र के दत्तनगर मार्ग पर कार और ई-रिक्शा कि आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा बराबर में खेतों में पलट गई। इससे दत्तनगर निवासी महिला रेशमा और उसका पांच साल का बच्चा घायल हो गया। कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को बालैनी के अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें