फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जलाकर मारने के मामले में कोतवाली पहुंचा पीडित परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को जलाकर मारने के मामले में कोतवाली पहुंचा पीड़ित परिवार
विज्ञापन

बड़ौत। युवती को जलाकर मारने के मामले में रविवार को हिलवाड़ी गांव का पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव का पीड़ित ओमपाल रविवार को अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा। परिवार के लोगों ने बताया कि तीन साल पहलेे गांव का ही एक युवक दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव के रहने वाले युवक के साथ मिलकर बेटी मोनिका को बहला-फुसलाकर ले गया था। उनकी काफी तलाश की, कुछ पता नहीं चला। फिलहाल युवक युवती के साथ रमाला थाना क्षेत्र के जिवाना गांव में रह रहे थे। भनक लगी तो परिवार के लोग वहां पर पहुंचे तो वहां पर बताया युवती की तबियत खराब होने के कारण गत रात्रि में उसकी मौत हो गई। उसके शव का अंतिम संस्कार किया। परिवार के लोगों ने युवकों पर युवती को जलाकर मारने का आरोप लगाया। इस मामले में रमाला पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की । बाद में पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाल अजय शर्मा ने कहा मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें