फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विहिप ने मस्जिद को अवैध बताते हुए तहसील में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-तहसीलदार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के कमला नगर में बनी मस्जिद को अवैध बताते हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। यहां तहसीलदार श्वेताभ को ज्ञापन देकर इसकी जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ़ यशपाल शास्त्री ने कहा कि कमला नगर में एक मस्जिद बनी हुई है। इसमें सुबह-शाम लोग एकत्र होते हैं और उसके बाद ताला बंद कर चले जाते हैं। आरोप है कि मस्जिद में बाहर से भी लोग आते हैं। इनके आवागमन के कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने मस्जिद को अवैध बताते हुए उसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। तहसीलदार श्वेताभ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजय सैन, तरुण कुमार, अरविंद कुमार, अमन कुमार, नितिन, प्रदीप, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें