फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विघ्नहर्ता के वक्रतुण्ड स्वरूप का हुआ पूजन, मोदक का लगाया भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/ अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। जिले में मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में सोमवार को वक्रतुण्ड स्वरूप का पूजन किया गया। पूजन के बाद भगवान को मोदक का भोग लगाया और आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

नगर के बड़ा बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में पंडित सुबोध शास्त्री और आचार्य सुनील जोशी ने भगवान गणेश का पूजन कराया। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार को वक्रतुण्ड स्वरूप का पूजन कराया गया। उन्होंने बताया कि पुराणों के अनुसार सिंदुरासूर राक्षस का वध करने के बाद भगवान गणेश का नाम वक्रतुण्ड पड़ा। पूजन में संजय वर्मा, सतीश, पवन तिवारी, विश्वनाथ तिवारी मौजूद रहे। उधर, सिसाना मार्ग स्थित शिव भूमिया मंदिर में आचार्य आनन्ददेव ने भगवान का पूजन और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर कुलदीप भारद्वाज, ब्रजमोहन, रजमुनि, शिवा सहित अन्य मौजूद रहे। कस्बा छपरौली की गंज मंडी में गणेश महोत्सव में भगवान गणेश का पूजन कर लड्डू का भोग लगाया। इस मौके पर कपिल, लक्की, राजन, शिवम, राजीव, जितेंद्र मौजूद रहे। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में श्री गणेश सेवा समिति की ओर से चल रहे गणेश महोत्सव में सोमवार को पूजन के बाद कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भगवान गणेश की सुंदर झांकियां निकाली गईं। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुकेश गर्ग, अंकुश गोयल, अमित गोयल, प्रवीण गोयल, पवन ठेकेदार, सोनू गुप्ता, आयुष मोगा, डॉ़ सुरेश मोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें