फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन की बंदी को व्यापारियों ने सराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कोरोना काल में सप्ताह में दो दिन सैनिटाईजेशन और सफाई कार्य के लिए सप्ताह में दो दिन बंदी की प्रदेश सरकार की घोषणा की व्यापारियों ने सराहना की। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय जरूरी था, जिसे सरकार ने लागू किया। सप्ताह में शनिवार और रविवार को सभी आर्थिक गतिविधियां बंद व बाजार बंद रहेंगे, इससे भीड़ नहीं उमडे़गी। यहां तक कि निजी वाहनों के संचालन पर भी पाबंदी रहेगी। इसे सभी को आदत में शामिल करना होगा। कोरोना से बचने का सिर्फ यहीं एक उपाय है।
विज्ञापन

बड़ौत। व्यापारी आकाश बंसल व संदीप गर्ग का कहना है कि सप्ताह में दो दिन की बंदी का निर्णय सराहनीय और प्रदेश वासियों के हित में लिया गया फैसला है। इससे एक और जहां कोरोना वायरस के खिलाफ जंग प्रभावी होगी, वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन के कारण उत्पन्न होने वाले विषय परिस्थितियों से भी सरकार निपट सकेगी।
बड़ौत। व्यापारी रवि पालीवाल व मन्नू तिवारी का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से व्यापारी वर्ग को क्षति नहीं उठानी पड़ेगी। सारी व्यवस्था और सारा सिस्टम व्यवसायी गतिविधियों पर ही निर्भर है। ऐसे में सरकार द्वारा यह लिया गया फैसला सबके हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें