फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले, फेल हो गई पुलिस

Thu, 31 Aug 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मोबाइल शोरूम में चोरी के खुलासे की मांग को लेकर भाजपा सांसद डा.सत्यपाल सिंह से वार्ता करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बढ़ते अपराधों पर व्यापारियों ने सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने अपनी पीड़ा रखी। एसपी की मौजूदगी में व्यापारियों ने कहा बागपत की पुलिस नाकाम हो गई है। अपराधी खुले आम वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस मामलों में सिर्फ लीपापोती कर रही है। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में बुधवार को भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, एसपी डी प्रदीप कुमार और सीओ दिलीप सिंह की मौजूदगी में व्यापारियों ने समस्या रखी। मोबाइल शॉप में 50 लाख रुपये की चोरी की वारदात में कहा  पुलिस इसके खुलासे में फेल हो गई है। माल की बरामदगी नहीं हुई है।

अमीनगर सराय में डकैती और रटौल में लोहा व्यापारी पर हमले का जिक्र किया। व्यापारियों ने कहा यदि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। एसपी डी प्रदीप कुमार ने भरोसा दिलाया  जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा  अपराधी बख्शे नहीं जाने चाहिए।
विज्ञापन


पुलिस कानून व्यवस्था कायम करें और व्यापारियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसमें नंद लाल डोगरा, सुरेंद्र वर्मा, श्रीयांश जैन, लवी, उदय सिंह, मेहरबान, राजीव कुमार, राज सिंह, राम कुमार वर्मा आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें