फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुआल में आग लगने के बाद डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ता रहा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। मेरठ-सोनीपत नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदी पुआल में आग लग गई। इस घटना में ट्रैक्टर चालक नौशाद झुलस गया। हालांकि, नौशाद ने जलती हुई ट्रॉली को भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर ले जाकर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक ट्रैक्टर हाईवे पर दाैड़ता रहा।
विज्ञापन

गौरीपुर मोड़ के पास लोगों ने शोर मचाकर चालक नौशाद को आग लगने की सूचना दी। भीड़भाड़ वाले गौरीपुर मोड़ पर आग लगने के कारण नौशाद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बागपत की तरफ दौड़ा दिया। इस दौरान जलती हुई पुआल दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर फैल गई। नौशाद ने औद्योगिक क्षेत्र के कट के पास हाईवे पर ट्रॉली पलट दी। आग की चपेट में आने से नौशाद भी झुलस गया। उसकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिट्टी डालकर ट्रैक्टर के पहिए में लगी आग बुझाई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। नौशाद ने बताया कि आग लगने से उसे करीब डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें