फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा कार्यकारिणी में शामिल नहीं करने पर राजपूत समाज ने रोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की त्यागी मार्केट में रविवार को अंतरराष्ट्रीय राजपूत संसद के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें समाज के लोगों को भाजपा की कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलने व किसी भी नगर निकाय में मनोनीत सभासद नहीं बनाने पर रोष जताया गया। कहा कि जल्द ही समाज के लोगों की बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयाग राणा ने कहा कि जिले में राजपूत समाज के 25 गांव हैं और 70 हजार से अधिक वोट हैं, लेकिन भाजपा की जिला कार्यकारिणी में किसी को शामिल नहीं करके समाज का अपमान किया गया है। इस तरह का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। अब राजपूत समाज विरोध जताएगा। जिले की किसी भी नगर पालिका व नगर पंचायत में समाज के व्यक्ति को मनोनीत सभासद नहीं बनाया गया है। सम्मान नहीं मिलने से समाज के लोगों में आक्रोश है और जल्द ही बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अक्षय चौहान, अंकुश चौहान, तेजपाल, दीपक चौहान, राहुल चौहान, जितेंद्र चौहान, सुधारस चौहान, आकाश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें