फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की कार लूटने वाले तीनों बदमाशों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा पुलिस ने बुधवार की शाम साढ़े तीन घंटे चली मुठभेड़ के बाद किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए व्यापारी से कार लूटने वाले तीनों बदमाशों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। फरार हुए चौथे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
बुधवार की शाम चार बदमाशों ने बागपत निवासी व्यापारी रोहित जैन से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पास कार लूट ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों गाजियाबाद के टॉनिका सिटी निवासी रितेश व गौरव और सुभानपुर खेकड़ा निवासी पुनीत पुत्र भारतभूषण को सांकरौद के जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों बदमाशों से गहनता से पूछताछ की। बदमाशों ने चार फरवरी को गांव घिटोरा के जंगल से बाइक लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक, मुठभेड़ घटनास्थल से बदमाश गौरव का तमंचा भी बरामद कर किया। इसके बाद तीनों बदमाशों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश प्रथम बार प्रकाश में आए है। इसलिए पुलिस रिकॉर्ड में इनका न तो कोई लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है, न ही कोई ईनामी है। फरार हुए चौथे आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें