-नगर की नई बस्ती में घर में चोरी करने आया चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेेंसी
बड़ौत। नगर की नई बस्ती के रहने वाले फिरोज ने मकान में तीन बार 90 हजार रुपये चोरी होने के बाद अलमारी में मनोरंजन बैंक छपे नकली रुपये रखकर चोर को जाल में फंसा लिया। चोरी करने आया चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
फिरोज ने बताया कि जनवरी माह में घर में रखे 50 हजार हजार रुपये चोरी हो गए। अगस्त माह में आठ हजार रुपये चोरी हो गए। इसके बाद घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के बावजूद 18 अगस्त को 35 हजार रुपये चोरी कर लिए गए, मगर कैमरे में रिकार्डिंग नहीं हो पाई। कैमरा ठीक कराने के बाद फिरोज ने चोर को पकड़ने के लिए अलमारी में मनोरंजन बैंक छपे नकली रुपये रख दिए। नौ सितंबर को मोहल्ले का सानिज उर्फ मानू घर में चोरी करने के लिए घुसा और अलमारी में रखे नकली रुपये देखकर उन्हें छोड़कर निकल गया। इस दौरान वह कैमरे में कैद हो गया। वहीं पुलिस का कहना है कि फिरोज की तहरीर व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर सानिज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।