फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। महावीर मार्ग पर डेढ़ सप्ताह पूर्व एक मकान में हुई चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सक है। जबकि चोरी के बाद बिखरे सामान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह बाद भी चोरी का खुलासा न होने के चलते लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश पनपता जा रहा है। पुलिस के प्रति लोगों की नाराजगी इस कदर है कि अब उन्होंने चोरी की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दीं हैं। गौरतलब है कि किशोरी लाल बिल्डिंग महावीर मार्ग निवासी शशिकांत वत्स ने अपने मकान में हुई चोरी की घटना का मुकदमा गत आठ जून को कोतवाली में दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि वे किसी काम से ग्रेटर नोएडा गए थे। वापस आने पर मकान का ताला टूटा पड़ा मिला। अलमारी से नकदी, सोने और चांदी के जेवर, चांदी के बर्तन, भगवान लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियां, चांदी की प्लेट आदि चोरी हो गया था। उन्होंने पड़ोस के एक युवक पर संदेह जताते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। बड़ौत कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें