फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसान पेपर देख छूमंतर हुई छात्रों की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षाएं बुधवार को खत्म हो गईं। सामाजिक विज्ञान विषय पेपर आखिरी रहा, जो आसान आया। परीक्षा में कुल 4879 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 4815 उपस्थित रहे जबकि 64 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अजय शर्मा और प्रबंधक राव फारूख महमूद ने बताया कि सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों के अंदर एंट्री दी गई। सीबीएसई की गाइड लाइन के तहत अंतिम दिन एक रूम में कुल 12 विद्यार्थी ही बैठाए गए। साथ ही मास्क लगाकर शिक्षकों ने विद्यार्थियों की चेकिंग की। मोबाइल व अन्य सामग्री परीक्षा केन्द्रों के बाहर रखवाई। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि जनपद में बनाए गए 13 परीक्षा केन्द्रों में यह परीक्षा संपन्न कराई गई। माउंट लिटरा स्कूल के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अक्षय सिसौदिया ने बताया कि पेपर बहुत आसान था। पूरा पेपर सेलेबस के अंदर से ही आया। बहुत से छात्रों ने निर्धारित समय से पहले ही पेपर कर दिया था। परीक्षा छूटने के बाद ज्यादातर छात्र खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें