फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों जिले की टीमों ने किया मौका मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। गल्हैता गांव के जंगल में कलीना के किसानों की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को काटने के विवाद को हल कराने के लिए दोनों जनपदों के राजस्वकर्मियों की टीम ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

गल्हैता गांव के जंगल में हिंडन नदी किनारे कलीना गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन है। जिस पर एक शातिर अपराधी के भाई ने गेहूं की फसल बो रखी थी, जबकि कलीना के किसानों ने भी कुछ किसानों से फसल बुआई है। कई दिन से फसल काटने को लेकर रार चल रही है। दो दिन पूर्व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गल्हैता के रकबे में खड़ी गेहूं की फसल कटवाकर जब्त कर ली थी। इस दौरान मेरठ जनपद के अधिकारियों को अवगत कराकर कलीना के रकबे में खड़ी फसल छोड़ दी है। इस विवाद को लेकर एसडीएम मेरठ संदीप बहागिया के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक नरेश चौधरी, लेखपाल सीताराम, प्रवीण त्रिपाठी बड़ौत तहसील के लेखपाल सुरेश शर्मा, रामपाल यादव, वीरेंद्र कुमार आदि राजस्व कर्मियों की टीम ने जंगल का मौका मुआयना किया। इसके बाद कलीना गांव में किसानों के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसमें दोनों जनपदों के रकबे का मिलान किया। इस दौरान जल्द पुलिस के सहयोग से फसल कटवाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें