संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें सीबीएसई क्लस्टर की वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्कूल की टीम काे ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
श्री महावीर पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 वालीबॉल प्रतियोगिता हुई थी। जहां आठ अक्तूबर को फाइनल में जय पार्वती ग्लोबल स्कूल की टीम ने आगरा की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस पर टीम का चयन 21 अक्तूबर से हिमाचल प्रदेश में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ। इसके अलावा 800 मीटर की दौड में स्कूल की गुरवानी पंवार ने रजत पदक जीता। बृहस्पवितार को स्कूल पहुंचने पर टीम के खिलाड़ी शगुन, कार्तिक हुड्डा, परमवीर, ईशांत, रिषभ, चिराग, सूर्यांश, विकास, सागर, आदित्य, अर्पित, अजय को मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपा चौधरी, कोच सागर मलिक, जावेद खान, संजीव आर्य, संजय आर्य, मुकेश, उदित, दीपक, संगीता आदि मौजूद रहे।