फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्रालय की टीम फिर पहुंची तीर्थ धाम

Sat, 06 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा । क्षेत्र की जैन धर्म स्थली श्री पार्श्व नाथ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में जैन समुदाय द्वारा मंदिर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग के चलते केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा के निर्देश पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिल्ली पर्यटन मंत्रालय से टीम सुबह दस बजे पहुंची। 
विज्ञापन


 टीम के सदस्यों ने जैन धर्म स्थली त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर की महत्ता के साथ ही विभिन्न प्रांतों एवं देशों से आने वाले श्रद्धालुओं आदि के बारे मेें जानकारी ली। टीम  यहां करीब तीन घंटे रुकी। जैन समुदाय के लोग केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा से त्रिलोक तीर्थ धाम को पर्यटक क्षेत्र घोषित करने की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान पर्यटन मंत्रालय दिल्ली के सचिव हरीश कुमार, नमन मोगा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, मनोज धामा, बालेश जैन, प्रचार प्रसार मंत्री श्यामलाल जैन, त्रिलोक चंद जैन, सुभाष जैन, दिनेश जैन, पंडित धनराज जैन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें