बालैनी। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन ओर से चल रही समाजवादी स्पोर्ट लीग में चौथे दिन क्रिकेट मैच में सैडभर और सिंघावली अहीर की टीम ने मैच जीते।
स्पोर्ट लीग के चौथे दिन पहला मुकाबला सैडभर और औगटी के बीच हुआ। मैच में सैडभर की टीम 54 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की तरफ से बंटी ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी औगटी की टीम 49 रन पर सिमट गई। सैडभर की टीम ने पांच रन से मैच जीत लिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सिंघावली अहीर और बालैनी की टीम के बीच हुआ। मैच में बालैनी की टीम में 50 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंघावली की टीम ने 12 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया।