फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वेतन न मिलने से आहत शिक्षक डीएम कार्यालय पर फूट-फूटकर रोए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रेमचंद वेतन न मिलने से आहत होकर बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पर फूट-फूटकर रोए। प्रधानाचार्य पर बिना कारण के ही तीन माह का वेतन रोकने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम अस्मिता लाल ने डीआईओएस को मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को शिक्षक प्रेमचंद अपने बच्चों के साथ पहुंचे। उन्होंने रोते हुए कहा कि प्रधानाचार्य ने बिना किसी कारण के तीन माह से वेतन रोक रखा है। इससे परिवार की स्थिति काफी खराब हो रही है और अपने परिवार का गुजारा तक नहीं कर पा रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण बेटियों की स्कूल फीस भी जमा नहीं हो रही है और परिवार पर दबाव बढ़ रहा है। वेतन नहीं मिलने से मानसिक स्थिति खराब होती जा रही है। पहले भी कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। डीएम के सामने शिक्षक काफी देर तक रोता रहा। बाद में डीएम ने डीआईओएस राघवेंद्र सिंह को मामले की जांच कराते हुए शिक्षक को रुका हुआ वेतन दिलाने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें