फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat : तबादला होते ही अस्पताल में भर्ती हुआ सफाईकर्मी, अधिकारियों पर लगाया ये आरोप

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत जिला अस्तपाल में भर्ती सफाई कर्मचारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत के हसनपुर मसूरी गांव के सफाईकर्मी का तबादला डूंडाहेड़ा कर दिया। उसे ज्वाइन नहीं करने पर बुधवार को पत्र जारी किया गया। इस पर वह तबीयत खराब बताकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। सफाईकर्मी ने अधिकारियों पर निलंबित करने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद सफाईकर्मी को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के लिए डीपीआरओ अमित त्यागी ने हसनपुर मसूरी गांव के सफाईकर्मी शशीकांत निवासी काठा का चार दिन पहले डूंडाहेड़ा में तबादला कर दिया था। उसको जल्द ज्वाइन करने के लिए कहा था, लेकिन वह सफाईकर्मी डूंडाहेड़ा गांव में नहीं पहुंचा।

इसकी शिकायत अधिकारियों के पास की गई तो ब्लॉक अधिकारी ने उसे डूंडाहेड़ा में ज्वाइन नहीं करने पर बुधवार को निलंबित करने की चेतावनी दी। इसके बाद सफाईकर्मी शशीकांत की हालत बिगड़ गई और वह सांस लेने में परेशानी बताकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया।
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार बताकर शाम को छुट्टी दे दी। वहीं, सफाईकर्मी का आरोप है कि अधिकारियों ने उसे निलंबित करने की धमकी दी थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। डीपीआरओ अमित त्यागी का कहना है कि चार दिन पहले सफाईकर्मी का तबादला किया गया था। उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें