फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रद्धालुओं ने इंद्रध्वज महामंडल विधान में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया
विज्ञापन

फोटो नंबर 20केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दसलक्षण पर्व के अवसर पर कस्बे के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उत्तम सत्य धर्म की पूजा की। इस दौरान इंद्रध्वज महामंडल विधान भी आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने धर्म लाभ उठाया।
भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आशु जैन के सानिध्य में भगवान महावीर की पूजा हुई। श्रेय जैन और दिव्यांश जैन को भगवान महावीर का अभिषेक और शांति धारा करने का सौभाग्य मिला। आशु जैन ने उत्तम सत्य धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य एक ऐसा माली है, जो जीवन रूपी बगिया को सजाता है। इस अवसर पर प्रवीण जैन, सतीश जैन, वीरेंद्र जैन, नितिन जैन, दीपक जैन, आभा जैन और पुष्पा जैन मौजूद रहे। कई अन्य श्रद्धालु भी इस दौरान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में इंद्र ध्वज महामंडल विधान संपन्न हुआ। इसमें राजकुमार जैन, मनोज कुमार जैन, योगेंद्र जैन और रोहित जैन पुण्यार्जक रहे। राजेश राज ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई और कहा कि मनुष्य को सदैव सत्य बोलना चाहिए। झूठ की उम्र बहुत छोटी होती है, पर सत्य अमर है। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने सत्य धर्म की पूजा कर भगवान पार्श्वनाथ को 33 अर्घ्य अर्पित किए। यहां त्रिलोकचंद जैन, दिनेश जैन, सुनील जैन, राजेंद्र जैन और प्रदीप जैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें