- खैला गांव के तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में पांच दिवसीय शिविर शुरू
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खैला गांव के तेजस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर शुरू किया गया। वहां विद्यार्थियाें को नियम और देश के लिए स्काउट के महत्व को बताया।
शिविर में प्रशिक्षक सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबू निर्माण व ताली बजाना सिखाया। साथ ही जीवन में स्काउट का महत्व बताया। चेयरमैन डाॅ. कर्मवीर सिंह तोमर ने कहा कि देश में अपना योगदान देने और देश के महत्व को समझने के लिए स्काउट शिविर मेें जागरूक किया जाता है। शिविर हमें देश सेवा करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की सीख देता है। हमें शिविर में बताए गए नियमों का पालन करना चाहिए। इस दौरान प्रबंधक विपिन तोमर, मनीष, महेश, अमित, हीरा मलिक, यश आदि मौजूद रहे।