फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह संघर्ष, नौ घायल

Thu, 10 Nov 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के बामनौली गांव में गन्ने की फसल काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए है। जिन्हें बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष के सुमित उर्फ बिल्लू पुत्र हरपाल, राजीव पुत्र चंदरपाल, दूसरे पक्ष के नरेश, ईशू और उमेश निवासी बामनौली घायल हुए है। बताया जाता है कि गांव में चल रही चकबंदी के दौरान हुए बटवारे में एक पक्ष का गन्ने का खेत सुमित पक्ष को मिला था। उसमें खड़ी गन्ने की फसल को काटने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बुधवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। जिसमें दोनो पक्ष के पांच लोग घायल हुए है। इनमें से सुमित, राजीव को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
  गन्ने की फसल काटने को लेकर खूनी संघर्ष
दोघट। बामनौली गांव में ईख की फसल काटने को लेकर किसानों के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। दोनों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। गांव में चकबंदी पूर्ण होने के बाद गन्ने की फसल काटने को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को किसान सुमित व राजू पुत्रगण हरपाल खेत में गन्ने की फसल काटने पहुंच गए। जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष के किसान नरेश डायरेक्टर व नीटू को लगी तो वे भी खेत में पहुंच गए। फसल काटने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
  किसान सुमित का कहना था कि चकबंदी से पहले उन्हें गन्ने की फसल बोई थी। इसलिए इस पर उनका ही हक है और वे ही इसे काटेंगे। दूसरे पक्ष के किसान नरेश डॉयरेक्टर का कहना था कि गन्ने की फसल उनकी है और वे इस फसल को नहीं काटने देंगे। इस पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों के चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उनकी बीच बचाव किया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें