फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौज में नहा रहे भूसा व्यापारी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव साकरौद में नलकूप की हौज में नहाते समय करंट लगने से भूसा व्यापारी की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव साकरौद निवासी 29 वर्षीय गुलजार पुत्र महमूद भूसे का व्यापार करता था। बुधवार की सुबह भी वह भैंसा बुग्गी में भूसा बेचने लोनी गया था। देर शाम गांव लौटने पर एक नलकूप की हौज में नहाने लगा। इसी दौरान हौज में अचानक विद्युत करंट फैल गया। करंट से गुलजान की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को घटना का पता लगा। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने हौज से गुलजार का शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें