फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सैनिक की स्कूटी अंबाला में खड़ी, चालान पलड़ी में कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांगनौली गांव के रहने वाले सैनिक ने दोघट थाने में दी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। सैनिक की स्कूटी अंबाला में खड़ी थी और उसका चालान पलड़ी गांव में काट दिया गया। इसका मैसेज आने पर सैनिक को चालान कटने के बारे में पता चला। गांगनौली के सैनिक ने दोघट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांगनौली गांव के रहने वाले सैनिक प्रविंद कुमार ने बताया कि वह अंबाला में तैनात है। अक्तूबर 2023 में मोबाइल पर उसकी स्कूटी का चालान काटने का मैसेज आया, जबकि स्कूटी अंबाला में थी। उसके पास भेजे गए चालान में फोटो स्पेंडर बाइक का लगाया गया। उसने फोन कर अधिकारियों को जानकारी दी तो अधिकारियों ने त्रुटि बताकर सही कराने का आश्वासन दिया, लेकिन एक साल बाद भी चालान ठीक नहीं हुआ। अब छुट्टी मिलने पर उसने एसपी से भी शिकायत की। उधर, पुलिस का कहना है कि स्कूटी का चालान कटने के मामले में जो त्रुटि हुई है, उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें