फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिकेट मैच में कक्षा-12 की टीम ने पूर्व छात्रों की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरफाबाद के जवाहर नवाेदय विद्यालय में पुरात्न छात्र सम्मान समारोह
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। सरफाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय में पुरात्न छात्र सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं क्रिकेट मैच में कक्षा-12 की टीम ने पुरात्न छात्रों की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार व पुरात्न छात्रों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और नाटक प्रस्तुत किए और पूर्व छात्रों के साथ अनुभव साझा किया। लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ़ रोहिताश, अंकुर ढाका, अनुज पंवार, मोहम्मद कैफ, उदित सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के सहारे आगे बढ़ने के बारे में बताया। इसके बाद क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कक्षा-12 व पूर्व छात्रों के बीच मैच खेला गया। इसमें पुरात्न छात्रों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कक्षा 12 की टीम ने 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच विनय कुमार को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें