फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जिले का लिंगानुपात 821 से बढ़कर 838 हुआ

Tue, 06 Feb 2024 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले का लिंगानुपात 821 से बढ़कर 828 हो गया है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बागपत विधान सभा का लिंगानुपात 821 से बढ़कर 828 होने पर डीएम ने एसडीएम ज्योति शर्मा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने वर्षा/बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त या फिर जर्जर हो चुके मतदेय स्थलों के परिवर्तन को सुझाव मांगे। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले का लिंगानुपात 821 से बढ़कर 838 हो गया है। जिले में 18 से 19 वर्ग के आयु के 11928 नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। बागपत विधानसभा का लिंगानुपात 832 से 863 होनेे पर उन्होंने एसडीएम ज्योति शर्मा तहसीलदार वर्तिका, नायब तहसीलदार मोनिका यादव और लेखपाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह, भाजपा प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें