फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजरौल मार्ग पर इस माह बनकर तैयार होगी सर्विस रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
-इसके बनने से करीब 20 गांव के लोगों को मिलेगा आवागन में लाभ
विज्ञापन

फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनकर तैयार हो जाएगी, जिस पर तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। इसके बनने से करीब 20 गांव के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा।

नगर के बिजरौल रोड पर रेलवे ने अंडरपास का निर्माण कार्य करा दिया है और ओवरब्रिज का कार्य चल रहा है। अंडरपास से वाहनों का संचालन भी शुरू हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ओवरब्रिज का काम भी लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इंटरलॉक टाइल को उखाड़ दिया गया है और इनकी जगह पर पत्थर आदि डाल दिए गए हैं। तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि इस माह में सर्विस रोड बनकर तैयार हो जाएगी। जिससे आने जाने में मार्ग से जुड़े बिजरौल, लोहड्डा, बामनौली, सिरसली, आरिफपुर खेड़ी, पुसार, दाहा, टीकरी, भगवानपुर, नांगल, आदमपुर, कान्हड़, भड़ल, धनौरा समेत 20 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसे जल्द बनवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।-सुजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें