फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पोस्टर प्रतियोगिता में आरसी ने पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गोष्ठी में छात्रा शिफा ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला की समाज में क्या भूमिका है और कैसे आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उर्वशी व जोया ने महिला के आत्म सम्मान पर विचार रखे। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें आरसी ने प्रथम, शिफा खान ने द्वितीय व उर्वशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निर्मला, डॉ. शिल्पा, संजय सैनी, डॉ. राखी, डॉ. ममता आर्य, अनीता सिंह, ममता मानव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें