मचान टूटने के दौरान बल्लियों पर लटका श्रद्धालु। स्रोत:विडियोग्रैब
- फोटो : संवाद
बड़ौत। निर्वाण महोत्सव हादसे से पहले भगवान आदिनाथ को अभिषेक के दौरान ही मचान हिलने लगा था। मगर, किसी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और वहां मचान गिर गया। इसका वीडियो अब सामने आया है जो अभिषेक के दौरान बनाया जा रहा था।
मानस्तंभ पर मंगलवार को एक तरफ भगवान आदिनाथ को अभिषेक किया जा रहा था। तब अभिषेक का फोन से वीडियो बनाया जा रहा था, जिसमें मचान पर खड़े श्रद्धालु भी हिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। मगर, किसी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मिनटों में मचान टूटने से अभिषेक भी पूरा नहीं हो सका था। वीडियो में श्रद्धालुओं की आवाज कैद हो गई, जिसमें वह चीख पुकार मचा रहे हैं। कोई अपनों का नाम लेकर पुकार रहा है तो कोई एंबुलेंस के बुलाने के लिए चिल्ला रहा है।
वीडियो में मनोज जैन भगवान को अभिषेक करते नजर आ रहे हैं, उसके बाद का कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। क्योंकि हादसे के दौरान वीडियो बनाने वाले श्रद्धालु के हाथ से मोबाइल छूट गया होगा और उसमें केवल आवाज ही रिकाॅर्ड हो पाई।
- मचान डोलने पर बरती होती सतर्कता तो टल सकता था हादसा
वीडियो देखने के बाद मनोज, सचिन, राहुल, अजय समेत अन्य लोगोें का कहना था कि जिस तरह से मचान पर खड़े श्रद्धालु हिल रहे हैं। इस दौरान मचान हिलने पर ध्यान कर लिया होता तो शायद इतना बड़ा हादसा होने से टल सकता था।