फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन ने ही रची थी शराब चोरी की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। ढिकौली-बंथला मार्ग के खैला मोड़ स्थित शराब के ठेके पर 15 दिन पूर्व हुई लाखों की शराब चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ठेके के सेल्समैन ने ही अपना कर्ज चुकाने के लिए चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नगदी और शराब की खाली पेटी बरामद की है।
विज्ञापन

खैला मोड़ स्थित शराब ठेके पर 30 जून को हुई चोरी के मामले में बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने सेल्समैन खैला निवासी शौकिंद्र उर्फ लीलू पुत्र जयवीर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक सेल्समैन ने पूछताछ में बताया कि उस पर ढाई लाख रुपये का कर्जा था। इसके चलते उसने अवैध तरीके से शराब बेच दी थी। इसके बाद उसने चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दस हजार की नगदी, शराब की 12 खाली पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें