फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार धंसने से मकान की छत गिरी, मलबे के नीचे कार व सामान दबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। क्षेत्र के कमाला गांव में सोमवार सुबह दीवार धंसने से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिससे गाड़ी व अन्य घरेलू सामान टूटकर बर्बाद हो गया। हालांकि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। हादसे से कुछ देर पहले ही मकान मालिक कमरे से बाहर निकला था।
विज्ञापन

कमाला गांव के रामकुमार शर्मा दूध की डेयरी है। ग्रामीण सुबह-शाम डेयरी पर दूध देने व लेने के लिए आते हैं। वह सोमवार सुबह चार बजे अपने पुत्रों के साथ पशुओं का दूध निकाल रहे थे। इसी दौरान दीवार धंसने से मकान की छत गिर गई। इसमें इको कार व अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर टूट गया। रामकुमार ने बताया कि मकान की छत पर फर्श कराया था। उसने बताया कि छत गिरने से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया है। हालांकि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। हादसे के समय कमरे में कोई नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें