फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तमेलागढ़ी में मकान की छत गिरी, महिला समेत चार मलबे में दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा/दोघट। तमेलागढ़ी गांव में रविवार की रात एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में एक महिला समेत चार लोग दब गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और बुढ़ाना के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

तमेलागढ़ी गांव निवासी अमरपाल ने बताया कि रविवार शाम को बारिश के बाद उसके मकान की एक दीवार में दरार आ गई थी। जिसे नजरअंदाज कर वह अपने परिवार के साथ मकान में सो गया। बताया कि रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे अमरपाल, बेटा योगेश, उसका साला सत्यवान, साले की पत्नी सुमन दब गए। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और मलबा हटाकर उन चारों को बाहर निकाला। मलबे में दबकर घायल होने पर सभी का बुढ़ाना के निजी अस्पताल में उपचार कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें