फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धौली प्याऊ से पुरामहादेव तक मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बागपत से भाजपा विधायक ने 30 मार्गों का प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण के प्रमुख सचिव को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। धौली प्याऊ से पुरा महादेव तक मार्ग का चौड़ीकरण कराने सहित 30 मार्गों का निर्माण कराने के लिए बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा ने प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को भेजा है। उन्होंने वर्ष 2026-27 की कार्य योजना में मार्गों को शामिल करने की मांग की है, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

ढिकौली-चमरावल मार्ग से पटौली, विनयपुर-नंगलाबढ़ी, चमरावल-मुकारी बाईपास और पाबला-चौहल्दा मार्ग, काठा से खेकड़ा, फखरपुर से खेकड़ा, पाबला से अमीनगर सराय मार्ग और धौली प्याऊ से पुरा महादेव मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस मार्ग से काफी लोगों का आना जाना लगा रहता है। मार्ग के चौड़ीकरण की भी काफी समय से मांग उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में मार्ग को शामिल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा है। इनके अलावा बड़ा गांव जैन मंदिर रोड से खेकड़ा-फखरपुर-नानू मार्ग, बड़ागांव मनसा देवी मंदिर मार्ग, फुलैरा-दादी सती मंदिर मार्ग, दिल्ली-सहारनपुर मार्ग से दुडभा-अहैड़ा मार्ग, बालैनी टोल प्लाजा से सैडभर मार्ग, हबीबपुर-डौलचा तक मार्ग का निर्माण कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मार्गों का निर्माण होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों की परेशानी भी दूर होगी। इन मार्गों से 80 से अधिक गांव के लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें