फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती राज दिवस पर ग्रामीणो ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। पंचायतीराज दिवस पर ग्राम पंचायत सचिवालयों में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में किसानों को फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग के तत्वावधान में किसानों को कृषि विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी देने के लिए रविवार से विशेष अभियान शुरू हुआ। 24 अप्रैल से 01 मई तक चलाए जा रहे अभियान का नाम किसान भागीदारी-प्राथमिकता हमारी है। खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला ने बताया कि कृषि विभाग के तत्वावधान में शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जनसेवा केंद्रों के प्रतिनिधि भी शामिल होकर किसानों के फार्म भरवाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण कर बैंकों को सौंपा जाएगा। किसान सम्मान निधि के नए लाभार्थियों का सत्यापन भी किया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड में फसल बीमा पाठशाला भी लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें