फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिनाथ की रथ यात्रा निकाली

Mon, 11 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
रथयात्रा में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव पर भव्य रथयात्रा भजन कीर्तन मंडलियों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन


 छोटा बाजार स्थित भगवान आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रात:काल धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। प्रक्षाल, पूजन, विधान के बाद शास्त्र प्रवचन हुए। इसके बाद बोलियां का कार्य पूर्ण कराया गया।

इसके बाद आदिनाथ भगवान की भव्य रथयात्रा मंदिर परिसर बैंड बाजो भजन कीर्तन मंडलियों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा में सबसे आगे शांतिनाथ स्कूल की छात्राएं धर्म ध्वज लेकर जयकारा करते हुए चली।
विज्ञापन


घोड़ों पर जैन पताकाएं लिए बालक शोभायमान रहे। रथ में जाते समय अनुज ख्वासी, संजीव सारथी और चंवर के लिए प्रत्यक्ष, प्रशस्त ने धर्म लाभ उठाया। वापसी में राजेश जैन ख्वासी, सुखमाल चंद सारथी, निशंक और भव्य ने चंवर प्राप्त कर धर्म लाभ लिया। यात्रा के मार्ग में जैन मिलन ने 31 स्वागत द्वार लगाए।
विज्ञापन


घेवरा दिल्ली की छात्राओं ने रथ के सामने कीर्तन किया। रथयात्रा मेन बाजार से होती हुई जैन कॉलेज रोड पहुंची। वहां भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विश्राम के बाद यात्रा वापस आदिनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा संचालन में अनिल जैन, पवन जैन, राकेश जैन, राजेंद्र जैन, संजीव, विनेंद्र, शरद, मनोज, शोभाराम, जनेश्वर दयाल जैन, त्रिशला, सुशील कुमार, शोभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें