फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाई ने थप्पड़ जड़ा तो छात्र ने कपूर की गोलियां निगली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। रटौल कस्बे में ऑनलाइन गेम खेलने पर बड़े भाई ने थप्पड़ जड़ दिया तो गुस्से में छात्र ने कपूर की दो गोलियां निगल लीं। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती छात्र ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई करने के बाद कंप्यूटर कोचिंग कर रहा है। मोबाइल में पबजी जैसा एक गेम खेलता है। रविवार सुबह ऑनलाइन गेम खेलने पर बड़े भाई ने पहले धमकाया और फिर थप्पड़ मार दिया। इस पर उसने घर में रखी कपूर की दो गोलियां निगल लीं। हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने खेकड़ा सीएचसी में उपचार कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि उपचार के बाद छात्र की हालत में सुधार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें