फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन में पहुंचा प्रस्ताव, मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
ड़ौत नगर पालिका - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत नगरपालिका का सीमा विस्तार कराने के लिए प्रस्ताव को जिलास्तर से मंजूरी देने के बाद शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने पर बड़ौत के आसपास की करीब 12 कॉलोनियां नगर पालिका में शामिल हो जाएंगी और इससे वहां की करीब 20 हजार आबादी बढ़ जाएगी। वहीं बागपत नगर पालिका के प्रस्ताव पर लगी आपत्ति भी अधिकारियों ने दूर करके दो दिन पहले फाइल दोबारा शासन को भेज दी।
विज्ञापन

बड़ौत नगर पालिका वर्ष 1870 में बनने के बाद आसपास 12 से ज्यादा पॉश कालोनियां विकसित हो गई हैं। इसके बावजूद नगर पालिका का सीमा विस्तार नहीं हो सका है। इस कारण उन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सबसे ज्यादा परेशानी बढ़ रही है। क्योंकि वह न गांव में आते हैं और न नगरपालिका क्षेत्र में आते हैं। इसलिए ही इन सभी कॉलोनियों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल करने के लिए सीमा विस्तार कराया जा रहा है।
इनमें बिजरौल रोड पर शाहमल एंकलेव, चौधरी चरण सिंह विहार है तो बिनौली रोड पर वरदा ज्योति कॉलोनी, चरण सिंह विहार, न्यू सिटी कॉलोनी है। इनके अलावा पूर्वी यमुना नहर पटरी पर सुमेर एंकलेव, गोविंद विहार, बलवंत नगर है, नेशनल हाईवे पर करण विहार व कोताना रोड पर लक्ष्मी नगर, जयंत विहार है। इनमें करीब 20 हजार की आबादी है और अब इन कॉलोनियों को नगर पालिका में शामिल करने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी देकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

--
बागपत नगरपालिका का प्रस्ताव भी दो दिन पहले दोबारा भेजा
बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार करने के लिए सिसाना, नया गांव हमीदाबाद, पाली, कलक्ट्रेट कालोनी, औद्योगिक क्षेत्र को शामिल करने की कार्रवाई चल रही है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया था, लेकिन वहां से इसके नक्शे पर आपत्ति लगाकर उसको भेजा गया था। नक्शे की आपत्ति भी दूर करके दोबारा से प्रस्ताव को दो दिन पहले भेज दिया गया है। इस तरह से सीमा विस्तार की कवायद तेजी से चल रही है।
--
बड़ौत नगरपालिका का सीमा विस्तार होना जरूरी है और इसके लिए शासन स्तर पर जाकर पैरवी की गई। कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को डीएम ने खुद देखा और प्रस्ताव को मंजूर करके यहां से भेज दिया है। अब उम्मीद है कि जल्द ही 12 कॉलोनियां नगरपालिका में शामिल हो जाएंगी। - दुष्यंत तोमर उर्फ अमित राणा, चेयरमैन बड़ौत
--
बड़ौत नगर पालिका के सीमा विस्तार की फाइल शासन में पहुंच गई है। अब उस पर शासन स्तर से निर्णय लिया जाना है। बागपत की फाइल भी आपत्ति दूर करके दोबारा भेज दी गई है। - राजकमल यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें