फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट शिक्षा सभा में फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष, तनाव

विज्ञापन
जाट वैदिक आईटीआई कॉलेज के बाहर झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को वापस भेजते पुलिसकर्मी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जाट शिक्षा सभा में फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जाट वैदिक आईटीआई कॉलेज बिजरौल रोड पर शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए। जिससे कॉलेज कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए किसी ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्षों को झगड़ा न करने की हिदायत दी।
जाट शिक्षा सभा में प्रबंध समिति का विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सीओ युवराज सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने मामला शांत कराया। इस मामले में जहां जगबीर सिंह व प्रधानाचार्य राहुल के पक्ष के लोगों ने भी कोतवाली मेें तहरीर दी। बताया कि कॉलेज में सवा 12 बजे 20 से 25 लोग घुस गए और कालेज पर कब्जा करने की नीयत से स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई।
विज्ञापन

उधर जयवीर सिंह बड़ौली पक्ष ने बताया कि कोर्ट ने उनकी अध्यक्ष वाली प्रबंध समिति बहाल कर दी थी, शनिवार को जाट शिक्षा सभा के कार्यालय में बैठक कर रहे थे, तभी 10 से 15 असामाजिक तत्व कॉलेज में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए उन पर पिस्टल से गोली चलाई, जिसमें जयवीर सिंह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया और कहा कि बिना वजह झगड़ा किया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हाईकोर्ट का आदेश जिसके पक्ष में होगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें