फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका के विस्तार का प्रस्ताव शासन में पहुंचा, अब नक्शा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया। इसमें दो गांवों नयागांव हमीदाबाद और सिसाना को शामिल करने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव मिलने के बाद शासन से अब दोनों गांवों के खसरा संख्या के साथ पूरा नक्शा भी मांगा गया है, जो इस सप्ताह भेज दिया जाएगा। बागपत नगर पालिका का सीमा विस्तार पंचायत चुनाव से पहले होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका में अभी तक केवल शहर का क्षेत्र शामिल है, जबकि नयागांव हमीदाबाद और सिसाना भी शहर से सटे हुए हैं। इसके अलावा सिसाना से आगे कलक्ट्रेट, विकास भवन, अस्पताल, न्यायालय समेत अन्य सरकारी कार्यालय हैं। इसको देखते हुए ही बागपत सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगर पालिका के विस्तारीकरण की मांग रखी थी। यह भी कहा गया था कि सीमा विस्तार में शहर से सटे हुए केवल नयागांव हमीदाबाद और सिसाना गांव को शामिल किया जाए। इसमें शासन से डीएम को पत्र भेजकर नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा था। नगर पालिका व तहसील से प्रस्ताव तैयार कराकर डीएम अस्मिता लाल ने उसको शासन को भेज दिया। जिसे देखकर वहां से तुरंत ही कहा गया कि इन दोनों गांवों के खसरा संख्या के साथ पूरा नक्शा भी जल्द भेजा जाए। इसको एसडीएम ने तैयार करा दिया है और यह इस सप्ताह ही भेज दिया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका के सीमा विस्तार को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें