फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनगर सराय में कूड़ा निस्तारण की समस्या दूर होगी, जैविक खाद तैयार किया जाएगा

विज्ञापन
अमीनगर सराय में बनाया गया एमआरएफ सेंटर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- एमआरएफ सेंटर में कूड़ा निस्तारण के लिए लगाई जाएगी 16 लाख रुपये की मशीन
विज्ञापन

- जैविक खाद बेचकर बढ़ जाएगी नगर पंचायत की आय
अमित शर्मा
अमीनगर सराय। नगर में अब कूड़ा निस्तारण की समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए एमआरएफ सेंटर (मैटेरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर) में 16 लाख रुपये की मशीन लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे कूड़े से जैविक खाद तैयार किया जाएगा। मशीन लगने के बाद कूड़ा निस्तारण के साथ जैविक खाद से नगर पंचायत की आय भी बढ़ेगी।
अमीनगर सराय में प्रतिदिन 3.11 टन कूड़ा निकलता है। इसमें 1.65 टन गीला और 1.45 टन सूखा कूड़ा होता है। नगर से निकलने वाले कूड़े को एमआरएफ सेंटर पर एकत्र किया जाएगा। यहां कूड़ा निस्तारण की परेशानी होती है। इसे देखते हुए ही कूड़ा निस्तारण के लिए 16 लाख रुपये की मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मशीन को एमआरएफ सेंटर में स्थापित कर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे तैयार की जाएगी जैविक खाद
एमआरएफ सेंटर में कूड़े से प्लास्टिक व पॉलिथिन अलग करने के बाद मशीन में डाला जाएगा। इसमें से 70 प्रतिशत कूड़ा भाप बन जाएगा और 30 प्रतिशत से जैविक खाद तैयार होगी। जैविक खाद को किसानों को बेच दिया जाएगा, जिससे नगर पंचायत की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

नगर मे कूड़ा निस्तारण के लिए 16 लाख रुपये की मशीन खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मशीन को एमआरएफ सेंटर में लगाकर नगर के कूड़े से जैविक खाद तैयार कराई जाएगी। यह मशीन जल्द ही लगवाई जाएगी, जिससे कूड़ा निस्तारण के साथ ही नगर पंचायत की आय बढ़ सके। - मांगेराम यादव, चेयरमैन नगर पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें