फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइलाज हो गई अतिक्रमण की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में अतिक्रमण की समस्या लाइलाज हो गई है। नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया और दुकानदारों के सड़क पर सामान रखने पर जुर्माना भी वसूल किया। मगर, अतिक्रमण की स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

नगर में अतिक्रमण के कारण ही जाम की स्थिति बनी रहती है। समाजसेवी संगठनों व बुद्धिजीवियों ने अतिक्रमण हटाने के लिये अधिकारियों को शिकायत की तो नगर पालिका व प्रशासन ने कुछ दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के आगे सामान रखने वाले दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। कुछ समय के लिए यह अभियान चलाया गया लेकिन फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस कारण नगर में अतिक्रमण की स्थिति लाइलाज होती जा रही है।
यहां लगता है अतिक्रमण से जाम
कोताना रोड, विद्युत शिकायत केंद्र चौराहा, फूंस वाली मस्जिद, संजय मूर्ति, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजितनाथ मंदिर, बिनौली रोड पर जाम की समस्या विकराल है।
विज्ञापन

होली पर्व के मद्देनजर अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद कर दिया गया था। अब पुन: एक नीति निर्धारण कर इस समस्या को दूर करने का काम किया जाएगा। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।
विज्ञापन

बुद्धिजीवियों से सुझाए विकल्प
सत्यपाल पथौलिया का कहना है कि नगर पालिका व प्रशासन को भारी वाहनों पर रोक लगानी चाहिए।
जसवीर सिंह का कहना था कि बड़ौत में दुकानदारों को सख्ती से समझाया जाएं कि सड़क पर सामान न रखे।
डॉ. ओमवीर तोमर ई-रिक्शाओं की भीड़ भी जाम के लिए जिम्मेदार है। इसके लिए पुलिस व प्रशासन को इनका रूट तय करना चाहिए।
हरबीर सिंह का कहना था कि डिवाइडर के दोनों ओर खड़े होने वाले वाहनों के लिए नगर में कोई स्थायी स्टैंड बनवाया जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें