सीनियर सिटीजंस की बैठक में नगर की समस्याओं पर की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दयानंद विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल चौक बावली रोड में रविवार को सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक पीतम सिंह वर्मा की अध्यक्षता व राजवीर सिंह तोमर के संचालन में संपन्न हुई। इसमें नगर की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम नए सदस्यों प्रद्युम्मन जैन कुमार और मनोज जैन का परिचय स्वागत किया गया। इसके बाद गत माह की प्रगति रिपोर्ट का अनुमोदन सदन द्वारा किया गया। इसके बाद नगर में अतिक्रमण व जाम की समस्या पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद में बार बार कहने के बावजूद समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। साथ ही महिला शौचालय बनवाएं जाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा नियमित साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा। साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किसानों को बधाई और भारत सरकार को धन्यवाद दिया गया।
बैठक में डॉ ओमबीर सिंह, हरपाल सिंह, सत्यपाल पथोलिया, शिवनारायण शर्मा, तेजपाल सिंह, तेजेंद्र चौहान, राममेहर सिंह, अनिल जैन, नरेंद्र जैन ज्वेलर्स, राजेंद्र सिंह राठी, डा. विजेंद्र सिंह, ऋषिपाल तोमर, चंद्र प्रकाश, राजकुमार रुहेला, वीरपाल सिंह, जमीरुद्दीन अब्बासी, अख्तर अली, सुबोध चौधरी, इंदर पाल, वेदपाल सिंह, हरपाल सिंह, राजेंद्र कुमार शामिल रहे।