फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रधानमंत्री के संवाद से युवाओं को ओलंपिक तक उड़ान का मिला हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
- रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सोच बदलकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

- नगर के जनता वैदिक कॉलेज में हुआ युवा कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में नगर के जनता वैदिक कॉलेज में बृहस्पतिवार को युवा कनेक्ट कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुनकर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए एक नई ऊर्जा मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया। जहां प्रधानमंत्री वर्चुअल संबोधन से जिले के युवा और खिलाड़ी सीधे जुड़े। प्रधानमंत्री ने खेल को केवल पदक जीतने तक सीमित न रखते हुए फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर दिया गया। सांसद ने युवाओं से खेलों से जुड़ने, उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने और अपने प्रदर्शन से बागपत तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कहा कि देश में खेलों को लेकर सोच बदली है। गांव और छोटे शहरों से निकलने वाली प्रतिभाओं के लिए मंच और अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- खिलाड़ियों ने कहा मेहनत के साथ सिस्टम का होना भी जरूरी
एथलीट मोहित चौधरी व किक वॉलीबॉल खिलाड़ी नुकुल तोमर और आर्यन तोमर ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। खिलाड़ियों ने कहा कि एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अच्छा प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना है, लेकिन इसके लिए केवल खिलाड़ी की मेहनत पर्याप्त नहीं होती, सिस्टम का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज सरकार से भी खिलाड़ियों को सहयोग मिल रहा है, जो पहले खिलाड़ियों को आसानी से नहीं मिलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें