फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्री बोर्ड परीक्षा से होगा विद्यार्थियों की तैयारी का आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
-गलतियों को सुधारने का भी मिलेगा मौका, परीक्षा से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास का चलेगा पता
विज्ञापन

-15 जनवरी से होगी प्री बोर्ड परीक्षा, परीक्षा के आधार पर फिर परीक्षा के लिए किया जाएगा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की 15 जनवरी से प्री बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही हैं। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों की तैयारी का आंकलन हो सकेगा। साथ ही शिक्षकों को भी यह पता चलेगा कि अभी विद्यार्थी को और कितनी तैयारी की जरूरत है।
जिले में 28 राजकीय सहित 152 से अधिक माध्यमिक विद्यालय हैं। कॉलेजों में हाईस्कूल के 13633 विद्यार्थी हैं, जिसमें 7383 बालक व 6250 बालिका पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 12624 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 7065 बालक व 5559 बालिका दर्ज हैं। बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच होगी। तैयारी को देखते हुए फरवरी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। इसलिए संबंधित विषयों की कक्षाएं नियमित चलाई जा रही हैं। शिक्षक महत्वपूर्ण प्रश्न हल करा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा पद्धति समझने में सुविधा हो सके।
विज्ञापन

इससे पहले प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी और इसके लिए शिक्षा विभाग ने तारीख निर्धारित कर दी है। कई स्कूलों में पाठ्यक्रम लगभग पूरा है। हाईस्कूल के बच्चों को ओएमआर शीट भरने का तरीका बताया जा रहा है। वहीं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को लेखन अभ्यास कराया जा रहा है। 15 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी, जो 24 जनवरी तक चलेगी। यह परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर पौने दो बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

यह परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही गलतियों से सीखने का भी मौका मिलेगा। तीन घंटे की होने वाली इस परीक्षा में छात्र यह समझ पाएंगे कि कैसे उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना है, उत्तर पुस्तिकाओं में नाम, रोल नंबर या अन्य जानकारी कैसे भरनी है ताकि वह मुख्य परीक्षा में असफल न हो पाएं। परीक्षा के लिए जरूरी नहीं है कि सभी स्कूलों में एक साथ हो, प्रधानाचार्य अपने हिसाब से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने से पहले इन्हें पूरा करा लें। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में ही होगी। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है और इसके लिए प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस तरह होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

इंटरमीडिएट
तारीख-विषय

15 जनवरी- हिंदी
16 जनवरी- अंग्रेजी

17 जनवरी- गणित, जीव विज्ञान, इतिहास
19 जनवरी- भौतिक विज्ञान, समाज शास्त्र

20 जनवरी- रसायन विज्ञान, भूगोल
21 जनवरी- अर्थशास्त्र

22 जनवरी- नागरिक शास्त्र
24 जनवरी- संस्कृत


हाईस्कूल

तारीख-विषय
15 जनवरी- हिंदी

16 जनवरी- अंग्रेजी

17 जनवरी- गणित, गृह विज्ञान

19 जनवरी- विज्ञान

20 जनवरी- सामाजिक विज्ञान

21 जनवरी- चित्रकला

22 जनवरी- संस्कृत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें