फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई, मंत्री को भी करना पड़ा आग्रह

Thu, 06 Jul 2023 06:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 600 घरों में छाया अंधेरा, 15 घंटे बाद पहुंचे विद्युतकर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनपद में पिछले 20 दिन से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई है। कई ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक रहे हैं तो कहीं लाइन टूटकर गिर रही है। बिजली आपूर्ति को दुरूस्त कराने के लिए लोग टोल फ्री नंबर से लेकर मुख्यमंत्री तक ऑनलाइन शिकायतें कर रहे हैं। राज्यमंत्री को भी बिजली व्यवस्था सुधरवाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों से आग्रह करना पड़ रहा है। उधर गुराना रोड पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 600 से अधिक घरों में अंधेरा छा गया है, सूचना के 15 घंटे बाद कर्मचारी फाल्ट ठीक करने के लिए पहुंचे।
जनपद में बिजली व्यवस्था बिल्कुल धड़ाम हाे चुकी है। जगह-जगह फाल्ट होने से लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। बड़ौत की बात करें तो सुबह से शाम तक बिनौली रोड, गांधी रोड, दिल्ली रोड, पट्टी चौधरान, पट्टी मेहर सहित अन्य मुख्य काॅलोनियों में बिजली गुल रही। उधर, गुराना रोड पर रखा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार की रात ओवरलोड होने के चलते फिर फुंक गया। जिस कारण इस ट्रांसफार्मर से जुड़े गुराना रोड, खिरनी मोहल्ला, कमलानगर, गगन विहार, 30 फुटा, नेहरू रोड में रात से बिजली नहीं होने से सबसे अधिक समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन

सुभाषचंद, मनोज, कपिल, हरेंद्र आदि का कहना था कि बिजली गुल होने से बच्चे परेशान हैं, घरों के इन्वर्टर तक ठप हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि काफी शिकायत करने के 15 घंटे बाद विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई शुरू की गई, जबकि अन्य जगहों पर अभी भी फाल्टों से बिजली गुल है। जिसको देखते हुए लोग ऊर्जा निगम के अफसरों को लगातार शिकायतें कर रहे है।
विज्ञापन

यह शिकायत प्रदेश के राज्यमंत्री केपी मलिक के पास पहुंची तो उनको भी बिजली व्यवस्था सुधरवाने के लिए ऊर्जा निगम अधिकारियों से आग्रह करना पड़ा।


वर्जन-
जहां से भी विद्युत फाल्ट होने की शिकायत प्राप्त हो रही है, वहां पर कर्मचारियों को भेजा जा रहा है, साथ ही ओवरलोडिंग की समस्या को भी खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, कर्मचारियों को सख्ती से निर्देशित किया जा चुका है। - सुनील कुमार एसई बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें