फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काॅलेज निर्माण में गड़बड़ी, अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

Thu, 06 Jul 2023 06:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- पाबला के राजकीय काॅलेज में खिड़कियों में कांच की जगह फाइबर और स्टील की रेलिंग में लगा दिया लोहा
विज्ञापन

- जिलाधिकारी को निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर अपर परियोजना प्रबंधक समेत कई के खिलाफ कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार राजकीय महाविद्यालय पावला का निरीक्षण किया। डीएम को महाविद्यालय की खिड़कियों में कांच की जगह फाइबर और स्टील की रेलिंग में लोहा लगा मिला। निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने अपर परियोजना प्रबंधक के निलंबन की संस्तुति की है। अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पाबला गांव में आठ करोड़ 78 लाख 57 हजार की धनराशि से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड मेरठ इकाई उसका निर्माण कर रही है। 13 मार्च 2020 को महाविद्यालय का निर्माण शुरु हुआ था और 31 जुलाई 2023 तक निर्माण पूरा होना है। इसका निरीक्षण करने पहुंचे डीएम को दिव्यांग रैंप की स्थिति खराब मिली। छत में पंखे लगाने को बॉक्स लिंटर के बीम से मिलाकर लगाए गए हैं। खिड़की में कांच की जगह फाइबर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलाव शौचालय में खराब पाइप कर इस्तेमाल किया गया है। स्टील की रेलिंग के स्थान पर लोहे का इस्तेमाल किया गया है। भवन के निर्माण की खराब गुणवत्ता और घटिया सामग्री लगाने पर जिलाधिकारी ने अपर परियोजना प्रबंधक मानवेंद्र के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और निलंबन की संस्तुति की है। उन्होंने जूनियर इंजीनियर योगेंद्र कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को परियोजना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें