फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डीएम, एसपी आवास व जिला अस्पताल समेत 80 गांवों की बत्ती रातभर गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शनिवार दोपहर को आंधी आने के बाद बिजली की समस्या से लोग रातभर जूझते रहे। डीएम, एसपी आवास के अलावा जिला अस्पताल व औद्योगिक क्षेत्र समेत 80 गांवों की बत्ती रातभर गुल रही। जहां ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के फीडर को रविवार सुबह तक ठीक कर दिया। वहीं गांवों में 24 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब दो बजे आंधी आने पर खंभे, पेड़ व होर्डिंग्स टूट गए, जिससे बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत 200 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। ऊर्जा निगम कर्मियों ने देर शाम करीब दस बजे तक शहरों के साथ ही कुछ गांवों की आपूर्ति शुरू कर दी। मगर डीएम, एसपी आवास, ऑफिसर्स कालोनी, जिला अस्पताल, औद्योगिक क्षेत्र समेत 80 से ज्यादा गांवों में रातभर बत्ती गुल रही। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी और वहां जनरेटर चलाकर मरीजों को गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई गई तो अधिकारियों के आवास में भी जनरेटर का सहारा लिया गया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार फीडर का खंभा गिरने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसको रात में ठीक कराया गया। वहीं गांवों में रविवार दोपहर तक करीब 24 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। एसई केपी खान ने बताया कि रविवार को सभी जगह बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। किसी भी जगह कोई समस्या नहीं है।
-बागपत शहर में रातभर अघोषित कट से परेशान रहे लोग
बागपत शहर में शनिवार रात को आपूर्ति सुचारू हो गई, मगर उसके बाद रातभर अघोषित कट लगते रहे। हर पंद्रह मिनट बाद बत्ती गुल हो जाती थी और उसके दस मिनट बाद दोबारा बिजली आती थी। इस तरह रातभर चलता रहा। रविवार दोपहर भी काफी कट लगने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

-दुड़भा में जेई को आपूर्ति शुरू होने तक बैठाए रखा
दुड़भा गांव में आंधी के बाद से तार टूटने के कारण आपूर्ति ठप थी। जहां जेई भी कर्मचारियों के साथ लाइन को ठीक कराने पहुंच गए। वहां से जेई जाने लगे तो लोगों ने उनको बैठा लिया और आपूर्ति शुरू होने के बाद ही वहां से जाने दिया गया। वहां कई बार हंगामा भी हुआ। खेकड़ा में मतगणना केंद्र बनाए गए लखमीचंद पटवारी काॅलेज के बाहर ट्रासफार्मर भी खराब हो गया, जिसको रविवार को बदलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें