फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गंदगी से अटा तालाब, जलभराव से मंदिर पहुंचना मुश्किल

Mon, 10 Feb 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
खैला गांव गंदगी से अटा तालाब । संवाद
विज्ञापन
रटौल। खैला गांव में तालाब की सफाई नहीं होने के कारण गलियों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है और रास्ते में जलभराव होने के कारण मंदिर में पूजा अर्चना करने जाने में मुश्किल हो रही है। लोगों ने प्रधान और सचिव से शिकायत कर तालाब की सफाई कराकर सुंदरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खैला गांव में आबादी के बीच तालाब बना हुआ है। तालाब गंदगी से अटा पड़ा है और इसकी कई साल से सफाई तक नहीं हुई। तालाब का पानी गलियों में भर गया है, जिससे लोग घराें से काफी परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर बाबा खासपुरिया मंदिर है और लोग पूजा अर्चना करने के लिए नहीं जा पाते है। लोगों की शिकायत के बाद भी तालाब की सफाई कराई जा रही है। गलियों में पानी भरने के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें