फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदीनगर थाने में खेल करके बागपत आ गए थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पशु चिकित्सक पर हमला करके लूट के मामले में मुकदमा केवल मारपीट का कराया
विज्ञापन

- बदमाशों को थाने से छोड़कर पीड़ितों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप, शिकायत
बागपत। पशु चिकित्सक पर हमला करके लूट के मामले में चांदीनगर थाना पुलिस ने खूब खेल किया। आरोप है कि पहले मुकदमा केवल मारपीट का दर्ज किया और उसके बाद बदमाशों को थाने से छोड़कर समझौते का दबाव बनाया। पीड़ितों ने एसपी के पास पहुंचकर पुलिस के पूरे खेल के बारे में बताया और कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

गौना निवासी पवन कुमार शर्मा का कहना है कि उनका बेटा शुुभम शर्मा निजी पशु चिकित्सक है। चार दिन पहले बदमाशों ने शुभम शर्मा पर जानलेवा हमला करके लूटपाट की थी। आरोप है कि चांदीनगर थाने के तत्कालीन प्रभारी ने मुकदमा सही धाराओं में दर्ज नहीं किया। केवल मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद थाना प्रभारी का बागपत तबादला हो गया। आरोप है कि पुलिस ने बदमाशों को पकड़कर शुभम से लूटा गया मोबाइल बरामद किया, लेकिन बदमाशों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। पुलिस उन पर केस में समझौते का दबाव बना रही है। उनको बार-बार थाने में बुलाया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ एसपी से कार्यालय पहुंचकर शिकायत की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें